बैठक में आब्जर्वर दिलावर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी

क्षेत्र के गांव बैरमपुर निवासी इंजीनियर राजेश बैरमपुर को कांग्रेस हाई कमान ने जिला पठानकोट का एससी सेल का चेयरमैन नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:53 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:53 PM (IST)
बैठक में आब्जर्वर दिलावर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी
बैठक में आब्जर्वर दिलावर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी

संवाद सूत्र, तारागढ़ : क्षेत्र के गांव बैरमपुर निवासी इंजीनियर राजेश बैरमपुर को कांग्रेस हाई कमान ने जिला पठानकोट का एससी सेल का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी में बढि़या सेवाएं देने के चलते दी गई है। उनकी देखरेख में मंगलवार को बेगोवाल के जामुन चौक में विशेष बैठक का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस हाई कमान (एआइसीसी) द्वारा हलका भोआ के नियुक्त किए गए आब्जर्वर दिलावर सिंह मुख्य अतिथि के रूप से शामिल हुए। मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए आब्जर्वर दिलावर सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को हाई कमान से अवगत करवाकर उनको इंसाफ दिलाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व ब्लाक प्रधान हंसराज काला, संग्राम सिंह, राहुल मन्हास, काला, बृजेश कुमार रमण कुमार लब्बी भोआ और कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी