भाविप के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

भारत विकास परिषद (भाविप) विवेकानंद सुजानपुर की मीटिग नवनीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:39 PM (IST)
भाविप के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
भाविप के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: भारत विकास परिषद (भाविप) विवेकानंद सुजानपुर की मीटिग नवनीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह किया गया। समारोह राष्ट्रीय महामंत्री सुशील शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट निपुण महाजन विशेष तौर पर शामिल हुए। शाखा सचिव अधीर महाजन दौरान कार्यक्रम का संचालन किया गया। दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय महामंत्री सुशील शर्मा द्वारा सेवा, संस्कार, समर्पण, सहयोग, संपर्क, पांच बिदुओं पर सभी शाखा के सदस्यों को जानकारी दी गई। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दिखाएं रास्ते पर चलने के लिए प्रेरणा दी। सुशील शर्मा द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों आरएस जसरोटिया, हरीश कुमार, आकाश द्वीप, राजेश महाजन, राकेश कुमार, सचिन अबरोल, अभी महाजन, श्केवल कृष्ण को लैपिन पिन लगवाकर शपथ ग्रहण करवाई गई। इस मौके पुनीत जंडयाल, अमित महाजन, अजय जसरोटिया, अश्विनी शर्मा, संजीव मन्नी, राकेश मेहरा, विक्रम पूरी, मनु शर्मा, केशव कुमार, वंश महाजन, सुनील जसरोटिया, शिव महाजन, राहुल सोनी, अजय महाजन एवं संजीव गुप्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी