नर्स डे : फ्रंटलाइन पर सेवा दे रही नर्सो को किया सम्मानित

भारतीय मजदूर संघ की उप प्रधान सुनीता देवी पठानिया व जिला सेक्रेटरी दिनेश गौतम ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे पर नार्थ सेंट्रल अस्पताल पठानकोट के फ्रंट लाइन पर सेवा दे रही नर्सों को छाते और सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 04:46 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 05:06 PM (IST)
नर्स डे : फ्रंटलाइन पर सेवा दे रही नर्सो को किया सम्मानित
नर्स डे : फ्रंटलाइन पर सेवा दे रही नर्सो को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, नंगलभूर : भारतीय मजदूर संघ की उप प्रधान सुनीता देवी पठानिया व जिला सेक्रेटरी दिनेश गौतम ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे पर नार्थ सेंट्रल अस्पताल पठानकोट के फ्रंट लाइन पर सेवा दे रही नर्सों को छाते और सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में समाज कल्याण में इन लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। हम सबको मिलकर डाक्टरों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। लोग अपने घरों के अंदर बैठे हैं, वही डाक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात लोगों की सेवा में तत्पर हैं। इस मौके पर अशोक पठानिया, सोनिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी