नंबरदार यूनियन की बैठक: सुदर्शन सिंह सचिव व गुरचरण सिंह कैशियर नियुक्त

मीटिग में नंबरदारो ने आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए सरकार से मांग करते हुए कहा कि नंबरदारो का मान भत्ता बढ़ाया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:00 PM (IST)
नंबरदार यूनियन की बैठक: सुदर्शन सिंह सचिव व गुरचरण सिंह कैशियर नियुक्त
नंबरदार यूनियन की बैठक: सुदर्शन सिंह सचिव व गुरचरण सिंह कैशियर नियुक्त

संवाद सहयोगी, नरोट जैमल सिह: नंबरदार यूनियन की बैठक नरोट जैमल सिंह के तहसील कांप्लेक्स में तहसील प्रधान दलीप सिंह की अध्यक्षता में की गई, जिसमें यूनियन के वाइस प्रधान सज्जन सिंह विशेष रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान सभी नंबरदारों की सर्वसम्मति से सुदर्शन सिंह को सचिव व गुरचरण सिंह को कैशियर नियुक्त किया गया। मीटिग में नंबरदारो ने आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए सरकार से मांग करते हुए कहा कि नंबरदारो का मान भत्ता बढ़ाया जाए, सरकारी कार्यालयों में नंबरदारों का पूरा मान सम्मान होना चाहिए, नंबरदारी पुश्तैनी होनी चाहिए, बसों में नंबरदारों का सफर मुफ्त, टोल प्लाजों पर टोल फ्री होना चाहिए।

इस अवसर पर सरदारी लाल, महेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, कर्म सिंह, पृथ्वीराज, बलवीर कुमार ,जगीर सिंह कमलजीत व इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी