एनआरएचएम मुलाजिम कल करेंगे भूख हड़ताल

पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के कारण एनआरएचएम के कर्मचारी 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निवास स्थान पर भूख हड़ताल करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:45 PM (IST)
एनआरएचएम मुलाजिम कल करेंगे भूख हड़ताल
एनआरएचएम मुलाजिम कल करेंगे भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, मामून : पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के कारण एनआरएचएम के कर्मचारी 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निवास स्थान पर भूख हड़ताल करेंगे। प्रदेश प्रधान इंद्रजीत सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय सेहत मिशन पंजाब में लगभग 12,000 कर्मचारी पिछले 12 वर्षों से बहुत कम वेतन पर काम कर रहे हैं। पूरे पंजाब के लोगों की सेहत की जिम्मेदारी इन कर्मचारियों पर निर्भर है। फिर भी इन कर्मचारियों को रेगुलर नहीं किया जा रहा। इस कारण यह कर्मचारी संघर्ष करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं उपप्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि अगर पंजाब सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो पूरे पंजाब में रैलियां और धरने प्रदर्शन करेंगे। महासचिव मनिदर सिंह ने बताया कि इस संबंधी लिखित सूचना राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सेहत मंत्री, प्रशासन और विभाग को दे दी है।

chat bot
आपका साथी