सीमावर्ती एरिया में और पैनी होगी सुरक्षा, लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

शनिवार को डीएसपी राजेश मट्टू की ओर से बार्डर एरिया के नरोट जैमल सिंह एवं बमियाल का दौरा करके उक्त स्थानों का निरीक्षण करके सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चयनित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:31 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:31 AM (IST)
सीमावर्ती एरिया में और पैनी होगी सुरक्षा, लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
सीमावर्ती एरिया में और पैनी होगी सुरक्षा, लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

संवाद सहयोगी, बमियाल: सीमावर्ती एरिया में अब सुरक्षा चक्र को और मजबूत किया जा रहा है ताकि समय रहते संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके। क्षेत्र की निगरानी तीसरी आंख से भी रखी जाएगी व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि इनके जरिए बार्डर एरिया में होने वाली हर गतिविधि पर आसानी से निगाह रखी जा सके। हालांकि सीमावर्ती क्षेत्र में पहले से भी कुछ पुलिस नाकों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था है, लेकिन अब इस व्यवस्था को और बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने यह फैसला पठानकोट में हुई हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट के बाद लिया है।

पंजाब के गृहमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा की ओर से बार्डर एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए के फैसले के बाद अब बार्डर एरिया ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। शनिवार को डीएसपी राजेश मट्टू की ओर से बार्डर एरिया के नरोट जैमल सिंह एवं बमियाल का दौरा करके उक्त स्थानों का निरीक्षण करके सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चयनित किया गया।

पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी तरसेम सिंह की ओर से उक्त अधिकारी को पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करवा कर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए उचित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करवाया। तरसेम सिंह ने बताया कि सरकारी रूप में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया के तहत संवेदनशील स्थानों का चयन किया जा रहा है यहां कैमरे लगाए जाने हैं।

chat bot
आपका साथी