गांव के छोटे व्यापारियों को भी साथ लेकर चलेगा व्यापार मंडल : महेन्द्र बाली

जिला पठानकोट में व्यापारिक सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अग्रणी जिला व्यापार मंडल पठानकोट ने सुजानपुर हलके से विशेष नियुक्ति करते हुए पार्षद महेन्द्र बाली को जिला व्यापार मंडल से सुजानपुर का प्रभारी ही नहीं नियुक्त किया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:59 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:59 PM (IST)
गांव के छोटे व्यापारियों को भी साथ लेकर चलेगा व्यापार मंडल : महेन्द्र बाली
गांव के छोटे व्यापारियों को भी साथ लेकर चलेगा व्यापार मंडल : महेन्द्र बाली

संवाद सहयोगी, पठानकोट :

जिला पठानकोट में व्यापारिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अग्रणी जिला व्यापार मंडल पठानकोट ने सुजानपुर हलके से विशेष नियुक्ति करते हुए पार्षद महेन्द्र बाली को जिला व्यापार मंडल से सुजानपुर का प्रभारी ही नहीं नियुक्त किया, बल्कि उन्हें अपनी कैबिनेट में भी जगह दी है। प्रधान इन्द्रजीत गुप्ता व चेयरमैन विवेक माडिया के नेतृत्व में चुनिदा सदस्यों की उपस्थिति में सदस्यां द्वारा पार्षद महेन्द्र बाली की नियुक्ति पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। प्रधान इन्द्रजीत गुप्ता व चेयरमैन विवेक माडिया ने संयुक्त रूप में बताया कि जिला व्यापार मंडल पठानकोट के साथ छोटे दुकानदार से लेकर बड़ा उद्योगपति भी जुड़ा हुआ है, यही कारण आपसी सहयोग और एकता के साथ आगे बढ़ रहे जिला व्यापार मंडल ने मात्र कुछ ही समय में जिले में व्यापारी हितों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। नवनियुक्त सुजानपुर हलके प्रभारी व कैबिनेट सदस्य महेन्द्र बाली ने जिला व्यापार मंडल के प्रधान इन्द्रजीत गुप्ता, चेयरमैन विवेक माडिया व अन्य उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिला में व्यापार हित व्यापार मंडल की ओर से किये जा रहे कार्य किसी से छिपे नहीं है। जिस तरह से लाकडाउन में जरूरतमंदों की सहायता के साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को जिला व्यापार मंडल ने प्रमुखता से उठाया और उन्हें प्रशासन तक पहुंचाकर उनका हल करवाया है।

उन्होंने उपस्थित जिला व्यापार मंडल की टीम को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला व्यापार मंडल की शाखाएं अब शहरों के साथ ही कस्बा और गांवों में भी होंगी और हर छोटा दुकानदार या व्यापारी इसके साथ जोड़ा जाएगा।

जिला व्यापार मंडल की आपसी एकता और परस्पर सहयोग में कोई संशय नहीं है तथा वह भी इसी विषय को लेकर सुजानपुर में जिला व्यापार मंडल का नाम रोशन करेंगे। इस मौके उपाध्यक्ष विजय कुमार, ठाकुर गगन, राज कुमार काका, सुरेन्द्र राही, स्टेट अवार्डी समीर शारदा, सीए विवेक मल्होत्रा व एडवोकेट विक्रांत महाजन के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी