मजदूर संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर गुरमेज सिंह को किया सम्मानित

भारतीय मजदूर संघ की ओर से नगर निगम कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 04:05 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 04:05 PM (IST)
मजदूर संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर गुरमेज सिंह को किया सम्मानित
मजदूर संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर गुरमेज सिंह को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारतीय मजदूर संघ की ओर से नगर निगम कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लैहरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में संघ के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर रंजीत सिंह, जिला सचिव दिनेश गौतम एवं जिला कोषाध्यक्ष मनोहर कलोत्रा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। भारतीय मजदूर के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर गुरमेज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमिता ठाकुर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विभाग प्रमुख ओपी वर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मजदूर संघ हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करता रहा है तथा आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ नेता अरुण मेहता, हीरालाल, संजीव कुमार, सागर सिंह, शकुंतला देवी, मधुबाला, सोनिया, सुरेंद्र कुमारी, कृष्णा देवी, सुगंधा देवी, अशोक शर्मा, सुतिंद्र पराशर, राहुल शर्मा, बलविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी