कत्ल, चोरी व डकैती मामलों में वांछित अरोपित पकड़ा

थाना नंगलभूर की पुलिस ने कत्ल व डकैती समेत सात मामलों आरोपित को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:08 AM (IST)
कत्ल, चोरी व डकैती मामलों में वांछित अरोपित पकड़ा
कत्ल, चोरी व डकैती मामलों में वांछित अरोपित पकड़ा

जागरण टीम, पठानकोट/नंगलभूर : थाना नंगलभूर की पुलिस ने कत्ल व डकैती समेत सात मामलों आरोपित को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। आरोपित पर जम्मू-कश्मीर व लुधियाना में मामले चल रहे हैं। पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी। आरोपित की पहचान तरनतारन के झुग्गियां खड़र साहिब निवासी दलेर उर्फ झरल के तौर पर हुई है। वर्तमान में वह हिमाचल के वट बनू ज्वाली, जिला कांगड़ा में रह रहा था। थाना नंगलभूर के एएसआइ सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित चोरी की बाइक से मीरथल के रास्ते हिमाचल जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने काठगढ़ रोड मीरथल में नाका लगाया। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचा। इस दौरान आरोपित ने भागने की कोशिश भी की पर टीम ने उसे पकड़ लिया। एएसआइ ने बताया कि आरोपी ने उक्त मोटर साइकिल जम्मू-कश्मीर के कठुआ से चुराया था। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपित हिस्ट्रीशीटर है। इस पर लुधियाना, जम्मू-कश्मीर में कई मामले दर्ज हैं। बताया कि आरोपित पर कत्ल के 2-3 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा डकैती, चोरी समेत कई अपराधिक गतिविधियों में आरोपित की संलिप्तता पाई गई है। उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया है। उसके बाद इसे जेल भेज दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी