बैडमिंटन: एकल अंडर-15 लड़कियों में मुक्तसर की प्राची ने मोगा की अरीवा को हराया

अंडर-15 डब्ल्स (लड़के) में पटियाला के ईशान शर्मा और कार्तिक वर्मा की जोड़ी ने गुरदासपुर के अनुराग बहल और साहिल सरूप हो हराया। अंडर-17 डब्ल्स (लड़के) में लुधियाना के वैभव और योगेश्वर की जोड़ी ने पटियाला के कार्तिक और निर्भय गुरदासपुर के हरकिरत और तेजबीर की जोड़ी ने पटियाला के गुरअंगद और जयवर्धन की जोड़ी को हराया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:53 PM (IST)
बैडमिंटन: एकल अंडर-15 लड़कियों में मुक्तसर की प्राची ने मोगा की अरीवा को हराया
बैडमिंटन: एकल अंडर-15 लड़कियों में मुक्तसर की प्राची ने मोगा की अरीवा को हराया

जागरण संवाददाता, पठानकोट: डिस्ट्रिक्ट पठानकोट बैडमिटन एसोसिएशन की ओर से प्रधान वरिदर वर्मा की अध्यक्षता में छह दिवसीय पंजाब स्टेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को 40 के करीब मैच करवाए गए। इस दौरान एकल अंडर-15 (लड़कियां), अंडर-15 डब्ल्स (लड़के), अंडर-17 डब्ल्स (लड़के) के मुकाबले करवाए गए। महासचिव ललित डोगरा और कोच पंकज दत्ता ने बताया कि बुधवार के एकल अंडर-15 (लड़कियां) में मुक्तसर की प्राची ने मोगा की अरीवा अरोड़ा को हराया। इसके अलावा अमृतसर की याती ने संगरूर की अनुषा, लुधियाना की अनुपमा ने मोहाली की गुनिका, कपूरथला की सानिया ने पठानकोट की अमृता ठाकुर, रोपड़ की हर्षिता ने फिरोजपुर की अनीषा, जालंधर की उन्नति कुमार ने फिरोजपुर की असीसप्रीत कौर, फाजिल्का की अरीषा जैन ने फरीदकोट की जिया कक्कड़, अमृतसर की तृषा ने पठानकोट की अवनि ठाकुर, होशियारपुर की जैसमीन ने फतेहगढ़ की यसलीन कौर, अमृतसर की नौरीन कौर ने मोगा की डीजा गर्ग को शिकस्त दी।

अंडर-15 डब्ल्स (लड़के) में पटियाला के ईशान शर्मा और कार्तिक वर्मा की जोड़ी ने गुरदासपुर के अनुराग बहल और साहिल सरूप हो हराया। अंडर-17 डब्ल्स (लड़के) में लुधियाना के वैभव और योगेश्वर की जोड़ी ने पटियाला के कार्तिक और निर्भय, गुरदासपुर के हरकिरत और तेजबीर की जोड़ी ने पटियाला के गुरअंगद और जयवर्धन की जोड़ी को हराया। सबसे कड़ा मुकाबला पठानकोट के जनित जोहल और कृष्णम की जोड़ी और कपूरथला के मनकिरत और तरनजोत के बीच हुआ। कांटे की टक्कर के बाद जनित जोहल और कृष्णम की जोड़ी ने यह मुकाबला 21-16, 18-21, 21-12 के अंक से जीता। अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि 31 अक्टूबर तक टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। अंत में विजेता खिलाड़ियों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रजत, पुनीत, स्वामी समेत अन्य भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी