गेंहू की बिजाई हैप्पी सीडर से करने के लिए किया प्रेरित

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में ब्लाक में कोई भी पराली जलाने का केस दर्ज नहीं हुआ। इस बार भी ऐसा ही हो इसके लिए किसानों को आगे आने व जागरूक होने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:17 PM (IST)
गेंहू की बिजाई हैप्पी सीडर से करने के लिए किया प्रेरित
गेंहू की बिजाई हैप्पी सीडर से करने के लिए किया प्रेरित

संवाद सहयोगी, घरोटा: कृषि विभाग की ओर से गांव झालोया में किसान जागरूकता कैंप का आयोजन ब्लाक कृषि अधिकारी डा. अमरीक सिंह के नेतृत्व में किया गया। कैंप में जमीन की सेहत में सुधार लाने के अतिरिक्त वातावरण की शुद्धता के लिए गेंहू की बिजाई हैप्पी सीडर से करने को किसानों को प्रेरित किया।

डा. अमरीक सिंह ने कहा कि कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए फसलों की लागत मूल्य में कमी लाई जाए, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ में कटौती हो सके। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में ब्लाक में कोई भी पराली जलाने का केस दर्ज नहीं हुआ। इस बार भी ऐसा ही हो इसके लिए किसानों को आगे आने व जागरूक होने की जरूरत है।

इस अवसर पर युद्धवीर, रिकी ठाकुर, गौरव कुमार, अजमेर सिंह इंदर सिंह, ज्योति वाला, हरदेव सिंह इत्यादि अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी