मुख्यमंत्री चन्नी से विधायक जोगिदर पाल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उपमुख्यमंत्री ओपी सुनी व सुखजिंदर सिंह रंधावा को पठानकोट के विधायक जोगिदर पाल ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:39 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:39 PM (IST)
मुख्यमंत्री चन्नी से विधायक जोगिदर पाल ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री चन्नी से विधायक जोगिदर पाल ने की मुलाकात

संवाद सहयोगी, सुजानपुर :

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उपमुख्यमंत्री ओपी सुनी व सुखजिंदर सिंह रंधावा को पठानकोट के विधायक जोगिदर पाल ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। विधायक जोगिदर पाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस हाईकमान द्वारा गहरी सोच के चलते आज साधारण परिवार से संबंध रखने वाले चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म निरपेक्ष पार्टी है जो सभी वर्गों का सम्मान करती है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बनने से विरोधियों की सोच पर कांग्रेस पार्टी ने छक्का मारा है। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां यह कहती थी कि हम सत्ता में आए तो पंजाब का डिप्टी सीएम दलित होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में पंजाब का विकास होगा तथा अधूरे कार्य शीघ्र पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए पानी के बिल, बिजली के बिलों में छूट दी जाएगी तथा काटे कनेक्शन पुन: चालू किए जाएंगे। पेंशनर्स को वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार जनवरी 2016 से पेंशन दी जाएगी। इसी तरह अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा। वहीं गांवों में वाटर सप्लाई के लिए जो लोगों से मासिक बिल लिए जाते रहे है वह भी माफ कर दिए गए हैं। इससे लोगों को बडी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 18 सूत्री एजेंडा के आधार पर उन वादों को पूरा करेंगे जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उनको भरोसा दिलाया है कि विधानसभा हलका भोआ में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हलके के विकास के लिए पंजाब सरकार द्वारा और फंड जारी किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी