विधायक ने विभिन्न गांवों को बांटे 26 लाख के चेक

वधायक ने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। वह हलके के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 10:51 PM (IST)
विधायक ने विभिन्न गांवों को बांटे 26 लाख के चेक
विधायक ने विभिन्न गांवों को बांटे 26 लाख के चेक

संवाद सहयोगी, बमियाल: कांग्रेस की ओर से गांव जनियाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक जोगिंदर पाल विशेष रूप से पहुंचे। उनकी ओर से गांव जनियाल, बमियाल, जनियाल, झाडोली, फरवाल, मनवाल, मंगवाल के विकास कार्य के लिए 26 लाख रुपये के चेक पंचायतों को दिए गए। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। वह हलके के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। गांव पंचायतों के विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के किसी कारणवश आटा दाल योजना के कार्ड से नाम कट गए हैं उन लोगों को जल्द आटा दाल की सुविधा मिल सके इसके लिए भी प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर ब्लाक समिति चेयरमैन तरसेम चंद, विक्की ठाकुर, सुरिदर महाजन, यशपाल वर्मा, सरपंच रविदर शर्मा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी