विधायक बब्बू ने 15 वर्ष में कोई विकास कार्य नहीं किया : राजकुमार

नवां गुगरां के वार्ड नंबर-एक में नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बैठक की। इसमें सभी गांव वासियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:23 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:23 PM (IST)
विधायक बब्बू ने 15 वर्ष में कोई विकास कार्य नहीं किया : राजकुमार
विधायक बब्बू ने 15 वर्ष में कोई विकास कार्य नहीं किया : राजकुमार

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : नवां गुगरां के वार्ड नंबर-एक में नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बैठक की। इसमें सभी गांव वासियों ने भाग लिया। इस दौरान राज कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चुनावों में अपने गांव से जीत दिलाने का भरोसा दिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसान आंदोलन समाप्त करना चाहिए। सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने 15 वर्षों में क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया है। इस मौके पर पूर्व सरपंच परसराम, अमीर लालोत्रा, राजेश कुमार, बोध राज,रमन कुमार, सोनी, जीवन, रिकू, बंसी पंचायत मेंबर, अजय, टोनी, कैप्टन चन्ना, फौजी रबेल, बनारसी दास, सोनू कुमार, विजय कुमार, अश्वनी कुमार गोल्डी, टीका मिस्त्री, सुभाष ,सोनू कुमारी, नीतू महाजन, पुष्पा, जीतो देवी, बबिता देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, पूजा, अंजू बाला, अशोक शर्मा, बाबी महाजन, मनोहर लाल, बोध राज, चरण दास और सभी गांव वासियों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी