आबादगढ़ और लाहड़ी ब्राह्मणा पुल निर्माण का विधायक ने लिया जायजा

हलके के अधीन आते गांवों में चल रहे विकास कार्यों का शनिवार को विधायक अमित विज ने जायजा लिया। कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए विधायक विज ने कहा चल रहे दो पुलों का काम इसी साल पूरा हो जाएगा जिसे जनता को समर्पित कर अपना चुनावी वायदा पूरा कर दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:25 PM (IST)
आबादगढ़ और लाहड़ी ब्राह्मणा पुल निर्माण का विधायक ने लिया जायजा
आबादगढ़ और लाहड़ी ब्राह्मणा पुल निर्माण का विधायक ने लिया जायजा

जागरण संवाददाता, पठानकोट : हलके के अधीन आते गांवों में चल रहे विकास कार्यों का शनिवार को विधायक अमित विज ने जायजा लिया। कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए विधायक विज ने कहा चल रहे दो पुलों का काम इसी साल पूरा हो जाएगा जिसे जनता को समर्पित कर अपना चुनावी वायदा पूरा कर दिया जाएगा। सुबह 11 बजे विधायक अमित विज पठानकोट व भोआ हलके के करीब चालीस गांवों को जोड़ने वाले आबादगढ़ पुल का जायजा करने पहुंचे। चक्की दरिया पर बन रहे पुल का जायजा लेने के बाद विभागीय अधिकारियों को इसे समय पर पूरा करने के लिए कहा ताकि जनता को आगामी बरसात के दिनों में परेशानियों का सामना न करना पड़े। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना के चलते लेबर वापस चली गई थी जिस कारण थोड़ी देरी हो गई, लेकिन अब काम ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले सात-आठ महीनों के भीतर यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

विधायक अमित विज ने बताया कि करीब चालीस गांवों को जोड़ने वाले आबागढ़ पत्तन पर पहले अस्थायी पुल डाला जाता था। बरसात के दिनों में यह पुल हटा लिया जाता था, जिसके बाद बरसात के दिनों में दोनों और पड़ते करीब चालीस गांवों को पठानकोट आने के लिए करीब तीस से 35 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था। चुनाव के दौरान जनता से वायदा किया था कि यदि सेवा करने का मौका मिला तो उक्त अस्थायी की बजाय पक्का पुल बनाया जाएगा, जिसका दो वर्ष पहले निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। उन्होंने कहा कि उक्त पुल 20.34 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है। स्थायी पुल बनने के बाद क्षेत्रवासियों की चिरलंबित मांग पूरी हो जाएगी।

आबादगढ़ प़ुल का निरीक्षण करने के बाद वह सीधे लाहड़ी ब्राह्मणा पहुंचे यहां पर नाले पर बन रहे पुल के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नाले पर पुल न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियां पेश आ रही थी। पिछले वर्ष क्षेत्रवासियों ने उनके समक्ष समस्या रखी जिसके बाद उन्होंने इसके लिए फंड जारी किया। उक्त पुल 40 लाख की लागत से तैयार हो रहा है जिसका 70 फीसद से ज्यादा का काम हो चुका है। आगामी दो महीनों के भीतर यह पूरा हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी