बैराज विस्थापितों ने मांगी नौकरी, सिचाई मंत्री ने दिया आश्वासन

बैराज विस्थापित संघर्ष कमेटी की बैठक प्रधान दयाल सिंह की देखरेख में सिचाई मंत्री सुखविदर सिंह सरकारिया के साथ हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 09:28 PM (IST)
बैराज विस्थापितों ने मांगी नौकरी, सिचाई मंत्री ने दिया आश्वासन
बैराज विस्थापितों ने मांगी नौकरी, सिचाई मंत्री ने दिया आश्वासन

संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी/जुगियाल : बैराज विस्थापित संघर्ष कमेटी की बैठक प्रधान दयाल सिंह की देखरेख में सिचाई मंत्री सुखविदर सिंह सरकारिया के साथ हुई। बैठक में डीसी गुरप्रीत सिंह खैरा, एसएसपी दीपक हिलेरी, रणजीत सागर डैम प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर एसके सलूजा, ऐसी हेड क्वार्टर नरेश महाजन मौजूद रहे। विस्थापितों ने सरकार से नौकरी देने की मांग उठाई। सिचाई मंत्री सुखविदर सिंह ने कमेटी को भरोसा दिलाया कि एक महीने के बीच पॉलिसी को रिव्यू कर नौकरी देने का प्रावधान किया जाएगा। वहीं, चीफ इंजीनियर एसके सलूजा से कहा कि पॉलिसी रिव्यू करते समय उन्हें भी सूचित किया जाए। कमेटी के प्रधान दयाल सिंह ने कहा कि मंत्री और प्रशासन के उच्च अधिकारियों के ऊपर उन्हें पूरा भरोसा है। इस मौके पर जापान सिंह, हैप्पी, गुरनाम सिंह, मक्खन सिंह, सुरिद्र सिंह, जसपाल, अरूण सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी