टिकट उसे ही मिले जो कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़ रहे: विकास

विकास चंबीयाल ने सभी से विधानसभा चुनाव तैयारियों संबंधी राय ली। उक्त जनों ने कहा कि टिकट वितरण के समय इस बात का पूरा ध्यान रखें कि जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी का नुकसान किया है उन लोगों को पार्टी की टिकट न दी जाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:57 PM (IST)
टिकट उसे ही मिले जो कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़ रहे: विकास
टिकट उसे ही मिले जो कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़ रहे: विकास

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सरपंच, पंच तथा ब्लाक समिति सदस्यों के साथ कांग्रेस प्रभारी विकास चंबीयाल ने साहिब सिंह साबा के निवास स्थान पर बैठक की।

विकास चंबीयाल ने सभी से विधानसभा चुनाव तैयारियों संबंधी राय ली। उक्त जनों ने कहा कि टिकट वितरण के समय इस बात का पूरा ध्यान रखें कि जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी का नुकसान किया है उन लोगों को पार्टी की टिकट न दी जाए। जो नेता कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहे हैं व उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं उनको ही सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट दिया जाए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि साहिब सिंह साबा पिछले 18 वर्ष से कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े हुए हैं। चुनावों में भी उन्होंने पार्टी के लिए बहुत बढि़या कार्य किया है। इस मौके पर ब्लाक समिति सुजानपुर के चेयरमैन अलविदर सिंह लाडी, सरपंच जसवीर सिंह जस्सा, सरपंच काका अतेपुर, बलवंत राय, पूर्व सरपंच सोमराज, रीमा देवी सरपंच, गीता ठाकुर सरपंच, पूर्व सरपंच बलदेव सिंह, लेखराज सरपंच, देवराज माधोपुर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष केशव ठाकुर, जनक राज, बबलू, सैनी सभा के अध्यक्ष महेंद्र सैनी, नरेंद्र शर्मा, इंटक यूनियन के ज्ञानचंद लूंबा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी