जून का वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में रोष

पीडब्लूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन ब्रांच रिसर्च सेंटर मलिकपुर की कार्यकारिणी बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 06:11 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 06:11 PM (IST)
जून का वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में रोष
जून का वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में रोष

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पीडब्लूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन ब्रांच रिसर्च सेंटर मलिकपुर की कार्यकारिणी बैठक हुई। प्रधान मनोहर लाल ने कहा कि रिसर्च सेंटर के लगभग 400 कर्मचारियों को जून महीने का वेतन नहीं मिल पाया है। इस कारण कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का शिकार होना पड़ा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की कि कर्मचारियों को तुरंत वेतन दिलाया जाए। इस मौके पर मनोहर लाल, अशोक कुमार, सरजीत सिंह, द्वारकानाथ, अशोक कुमार, सुरजीत सिंह, सुभाष चंद्र, सोमराज, जोगिदर सिंह, सोमपाल, बंसीलाल, मक्खन सिंह, अवतार सिंह, प्रेमचंद्र, जगजीवन राम, सुनील दत्त, सुभाष चंद्र आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी