मेयर ने किया वार्ड 26 का दौरा, सुनीं शिकायतें

मेयर पन्ना लाल भाटिया ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश है कि पठानकोट शहर के विकास मे किसी प्रकार की कोई कमी नही छोड़ी जाए। विधायक अमित विज बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर शहर का विकास करवा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:38 PM (IST)
मेयर ने किया वार्ड 26 का दौरा, सुनीं शिकायतें
मेयर ने किया वार्ड 26 का दौरा, सुनीं शिकायतें

जागरण संवाददाता, पठानकोट: मेयर पन्ना लाल भाटिया ने शुक्रवार को निगम अधिकारियों के साथ वज्ञर्ड नंबर-26 का दौरा किया। वार्ड में पहुंचने पर वार्डवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान वार्डवासियों ने पेश आ रही परेशानियों के बारे में मेयर पन्ना लाल भाटिया को अवगत करवाया। मेयर ने उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद इनका जल्द से जल्द समाधान करने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किया।

मेयर पन्ना लाल भाटिया ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश है कि पठानकोट शहर के विकास मे किसी प्रकार की कोई कमी नही छोड़ी जाए। विधायक अमित विज बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर शहर का विकास करवा रहे हैं। उनके कार्यकाल मे जितना विकास कार्य करवाया जा रहा है जो शायद अब तक कभी नही हुआ। समाज में मानवता की सेवा करना उनका परम उद्देश्य है, जिससे वह कभी पीछे नही हटेंगे।

इस मौके पर उनके साथ वार्ड 26 के पार्षद देस राज, पार्षद आदेश गब्बर, एसडीओ प्रभजोत सिंह, जूनियर इंजीनियर जितेंद्र शैली, जूनियर इंजीनियर नरेश कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी