भक्तमाल ग्रंथ का पाठ कर मनाया मकर संक्रांति पर्व

श्री गुरु नाभा दास महाशा सेवा समिति ने मकर संक्रांति पर्व भक्तमाल ग्रंथ का पाठ व सत्संग करके मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:10 PM (IST)
भक्तमाल ग्रंथ का पाठ कर मनाया मकर संक्रांति पर्व
भक्तमाल ग्रंथ का पाठ कर मनाया मकर संक्रांति पर्व

संवाद सहयोगी, पठानकोट : श्री गुरु नाभा दास महाशा सेवा समिति ने मकर संक्रांति पर्व भक्तमाल ग्रंथ का पाठ व सत्संग करके मनाया। पुरुषोत्तम भजूरा ने बताया कि गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महाशा सेवा समिति ने गांव नरोट जैमल सिंह में गुरु नाभा दास कमेटी अध्यक्ष नेकराम की अध्यक्षता में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया है। इसमें मुख्यातिथि के रूप में महंत सांवरिया दास, समिति के चीफ आर्गेनाइजर पुरुषोत्तम भजूरा उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति भारत देश का प्रमुख पर्व है जोकि आज गुरु नाभा दास महाशा समिति की तरफ से बहुत ही धार्मिक श्रद्धा से सुबह हवन यज्ञ, श्री भक्तमाल ग्रंथ का पाठ और सत्संग करके मनाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। पुरुषोत्तम भजूरा ने सभी को अपील की कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करवाएं और नशा मुक्त रहकर महाशा समाज का भारत देश में नाम रोशन करें। इस मौके जगदीश राज, जीतराम, बोधराज, सरपंच जरनैल सिंह, दर्शन, ताराचंद, बलंबरी देवी, करतार चंद, वीणा देवी, श्रेष्ठा देवी, राज रानी, शीला, जानकी, लक्ष्मी, सीमा, प्यारी, संतोष, पिकी, सत्या आदि उपस्थित थे।

मकर संक्रांति पर लंगर लगाया

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : मकर संक्रांति पर पुल नंबर चार के समीप वार्षिक लंगर लगाया गया। रमेश चंद्र ने बताया कि हर वर्ष की तरह मकर संक्रांति पर लंगर लगाया जाता है। इसमें नववर्ष सभी के लिए मंगल की प्रार्थना की गई है। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान संजीव उप्पल, पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष रूपलाल, राजेश पराशर, संजीव साहनी, चेतन, भूपेंदर तरनाच, ललित कुमार आदि उपस्थित थे।

---------

मकर संक्रांति पर लगाया लंगर

संवाद सहयोगी, सरना : श्री गणेश आयरन स्टोर माडर्न फर्नीचर हाउस ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के तहत अड्डा बारठ साहिब में लंगर लगाया। इसमें विशेष रूप में पवन महाजन उपस्थित हुए। इस दौरान लोगों को नये साल और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। वहीं आने जाने वालों को लंगर बांटा गया। इस मौके पर शेखर महाजन, बब्बू महाजन, सोनू काहलो, बबली, शारदा, राजरानी, सोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी