भूस्खलन: पहाड़ का मलबा गिरने से ब्लाक हुई सड़क, बांध प्रशासन ने तीन घंटे में रास्ता साफ किया

बांध प्रशासन के अभियंता सुरिद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही उक्त पहाड़ के भारी मलबे के गिरने की सूचना उनके मंडल को मिली तो उसी समय हैवी मशीनरी (डोजर जेसीबी आदि) लगा कर रोड पर पड़े मलवे को हटाने का कार्य शुरू किया गया। उन्होनें बताया कि जब पहाड़ का मलवा गिरा तो उस समय कोई वर्षा नहीं हो रही थी इसलिए मलवा हटाने में दिक्कत नहीं आई। वीरवार रात लगभग 12 बजे तक उनके कर्मचारियों ने रोड को यातायात के लिए खोल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:08 PM (IST)
भूस्खलन: पहाड़ का मलबा गिरने से ब्लाक हुई सड़क, बांध प्रशासन ने तीन घंटे में रास्ता साफ किया
भूस्खलन: पहाड़ का मलबा गिरने से ब्लाक हुई सड़क, बांध प्रशासन ने तीन घंटे में रास्ता साफ किया

संवाद सहयोगी, जुगियाल : रणजीत सागर बांध परियोजना को जाने वाले मेन प्रोजेक्ट रोड जिससे थड़ा उपरला, धार कलां, डलहौजी व हिमाचल प्रदेश को जाने वाले मेन रोड पर चेक पोस्ट नं. छह व व्यू प्वाइंट के समीप पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा वीरवार रात लगभग नौ बजे अचानक गिर गया, जिससे पूरा रोड ब्लाक हो गया। गनीमत रही कि उस समय रोड पर कोई वाहन व लोग नहीं थे, नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

बांध प्रशासन के अभियंता सुरिद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही उक्त पहाड़ के भारी मलबे के गिरने की सूचना उनके मंडल को मिली तो उसी समय हैवी मशीनरी (डोजर, जेसीबी आदि) लगा कर रोड पर पड़े मलवे को हटाने का कार्य शुरू किया गया। उन्होनें बताया कि जब पहाड़ का मलबा गिरा तो उस समय कोई वर्षा नहीं हो रही थी इसलिए मलवा हटाने में दिक्कत नहीं आई। वीरवार रात लगभग 12 बजे तक उनके कर्मचारियों ने रोड को यातायात के लिए खोल दिया।

बांध प्रशासन के चीफ इंजीनियर आरडी साबा और एसई हेडक्वार्टर नरेश महाजन ने बताया कि जहां पर पहाड़ों का मलवा गिरने की संभावना अधिक है वहां पर की ओर से अपने कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है ताकि पहाड़ गिरने की सूरत में वह आने जाने वाले लोगों को सावधान कर सकें। इस अवसर पर अभियंता सुरिद्र कुमार, एसडीओ सुखप्रीत सिंह, जेई सुरजीत सिंह, जेई प्रेम सिंह, शशी कुमार, अशोक कुमार, जगदेव सिंह अवतार सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी