सिविलियंस और सेना में तालमेल बढ़ाना वेटरन रैली का मुख्य उद्देश्य : कर्नल तोमर

पांच सदस्यीय वेटरन रैली कर्नल विजीत तोमर कर्नल एएस मांगट कर्नल अजय राजपुरोहित कर्नल एसएच मान विग कमांडर हरकेश का कार्यक्रम में पहुंचने पर व्यापार मंडल मामून के पदाधिकारी अंबिका ठाकुर तथा अंजू बाला द्वारा पुष्प वर्षा तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कर्नल तोमर ने कहा कि सिविलियंस और सेना में तालमेल बढ़ाना ही वेटरन रैली का मुख्य उद्देश्य है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:35 PM (IST)
सिविलियंस और सेना में तालमेल बढ़ाना वेटरन रैली का मुख्य उद्देश्य : कर्नल तोमर
सिविलियंस और सेना में तालमेल बढ़ाना वेटरन रैली का मुख्य उद्देश्य : कर्नल तोमर

संवाद सूत्र, पठानकोट : सैनिक छावनी मामून के पूर्व कमांडेंट कर्नल विजित तोमर की अध्यक्षता में पांच सितंबर को दिल्ली से शुरू हुई वेटरन रैली का डिफेंस रोड मामून बाजार स्थित पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के चेयरमैन दलबीर सिंह, अध्यक्ष संजीव महाजन, महासचिव केशव अग्रवाल की अध्यक्षता में सैनिक पब्लिक आटो स्टैंड पर मामून थ्री व्हीलर एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश कुमार की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंच संचालन सेक्रेटरी घनश्याम शर्मा द्वारा किया गया। पांच सदस्यीय वेटरन रैली कर्नल विजीत तोमर, कर्नल एएस मांगट, कर्नल अजय, राजपुरोहित, कर्नल एसएच मान, विग कमांडर हरकेश का कार्यक्रम में पहुंचने पर व्यापार मंडल मामून के पदाधिकारी अंबिका ठाकुर तथा अंजू बाला द्वारा पुष्प वर्षा तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कर्नल तोमर ने कहा कि सिविलियंस और सेना में तालमेल बढ़ाना ही वेटरन रैली का मुख्य उद्देश्य है।

अध्यक्ष संजीव महाजन ने वेटरन रैली में शामिल सैन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी सेना का हौसला ऐसे जनूनी जवानों की बदौलत बुलंद है जो खतरनाक रास्तों व दूरगामी स्थानों पर पहुंचकर उनमें हिम्मत और हौसले का संचार करते हैं। मामून कैंट के एक पूर्व सैन्य अधिकारी के स्वागत में बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों का बड़ी तादाद में इकट्ठा होना उस अधिकारी के प्रति प्रेम और श्रद्धा भाव को दर्शाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश महाजन, राकेश धीमान, युवराज सिंह, निखिल लूथरा, मनजीत गिल, हरि सिंह, नरेंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह, सरवन कुमार, विनोद महाजन, प्रथम महाजन, सुमित महाजन, जोगिदर कुमार, जोगिदर महाजन, सुरेंद्र महाजन, प्रदीप, विजय शर्मा, विजय कुमार, करण, वीर, मन्नू ,रमेश, राकेश, अजय, रणजीत, सुभाष, दीपक, मिटू, सुरेंद्र, शेरदीन, जतिन कुमार, छिदा, परमजीत शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी