महिला मोर्चा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

गांव हैव्वों में महिला मोर्चा मंडल प्रधान अलका सलारिया के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्या की जयेती मनाई गई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:17 PM (IST)
महिला मोर्चा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
महिला मोर्चा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

संवाद सहयोगी, घरोटा : गांव हैव्वों में महिला मोर्चा मंडल प्रधान अलका सलारिया के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यक्रम करवाया गया। इसमें भाजपा मंडल प्रधान संजीव पठानिया और मंडल मुख्य सचिव रविद्र सिंह विक्कू उपस्थित हुए। मंडल मुख्य सचिव रविद्र सिंह विक्कू ने पंडित दीनदयाल के जीवन, शिक्षा, समाज को देन और भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यप्रणाली, भूमिका पर चर्चा करते कहा कि महिला समाज निर्माण में अपनी सराहनीय भूमिका अदा कर सकती है। उन्हें जागरूक होकर कार्य में लगने का आह्वान किया। इससे समाज को कुरीतियों से मुक्त करने के अतिरिक्त संगठन को भी मजबूत बनाया जा सके। इस मौके पर पूर्व समिति मैंबर सिकंदर सिंह, दिलबाग सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी