भगवान वाल्मीकि की निकली शोभयात्रा, लगे जयकारे

भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर संगत ने जयकारे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 11:29 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि की निकली शोभयात्रा, लगे जयकारे
भगवान वाल्मीकि की निकली शोभयात्रा, लगे जयकारे

संवाद सहयोगी, पठानकोट : भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर संगत ने जयकारे लगाए। सेंटर वाल्मीकि सभा भारत की तरफ से प्रधान रमेश पप्पू, महिला मंडल की प्रधान रमन कुमारी की अगुआई में भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यातिथि के रूप में सेंट्रल वाल्मीकि सभा के माझा जोन के इंचार्ज व भीम सेना प्रमुख एडवोकेट ज्योति पाल भीम उपस्थित हुए। शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि चौक से शुरू होकर शहर के डाकखाना चौक गाड़ी अहाता चौक, सब्जी मंडी, मेन बाजार से होती हुई भगवान वाल्मीकि चौक में ही संपन्न हुई। शोभायात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जय भगवान वाल्मीकि, हर-हर भगवान वाल्मीकि, जय भीम, जय भारत के नारे लगे। एडवोकेट ज्योति पाल भीम ने बताया कि महर्षि भगवान वाल्मीकि महाराज ने रामायण की रचना की थी, जोकि हिदू धर्म का मुख्य ग्रंथ है। इन्होंने लव - कुश को शिक्षा दी थी और नारी का सम्मान करते हुए माता सीता की रक्षा की थी। इसी राह पर चलते हुए डा. भीमराव आंबेडकर साहब ने भारत का संविधान लिखा और नारी की रक्षा की बात की व हक दिलाए। हम सबको मिलकर देश में नारी की रक्षा का प्रण लेना चाहिए। सरकारों को चाहिए कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा का प्रावधान करे। सब वर्गों को साथ लेकर भारत को आगे लेकर जाया जाया जा सकता है। भारत एक विशाल देश है, गुरुओं, पीरों, भगवानों ने यहां जन्म लिया और इसे महान बनाया। इस मौके पर सेंटर वाल्मीकि सभा के मनोज सोनू, किशोर कुमार, बैंक मैनेजर कुमार, सुनील, भीम आर्मी से सोनू भीम, रोहित भाटिया, करण कुमार, सुनीता देवी, रमन कुमारी, सेंटर वाल्मीकि सभा किशोर प्रधान, सनी, अशोक कुमार, नीरज पट्टी, धीरज पट्टी, आदित्य भीम, सुनील, रोहित उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी