पर्यावरण संरक्षण के लिए सब मिलकर करें प्रयास

पर्यावरण दिवस पर महाजन हाल सुजानपुर में महाजन सभा के प्रधान विनय महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर गमलों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Jun 2019 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jun 2019 10:48 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए सब मिलकर करें प्रयास
पर्यावरण संरक्षण के लिए सब मिलकर करें प्रयास

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पर्यावरण दिवस पर महाजन हाल सुजानपुर में महाजन सभा के प्रधान विनय महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर गमलों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। विनय महाजन ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सब का कर्तव्य है। आज के युग में पर्यावरण असंतुलन सबसे अहम समस्या है पर्यावरण संतुलित ना हुआ तो एक दिन पृथ्वी पर जीवन पर संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सुनील महाजन, सुरेश कुमार काका, भारत भूषण महाजन, सुभाष महाजन, बलराज महाजन, चरणदास, राजेंद्र महाजन, काला, दविदर महाजन, दलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी