संगत को सिख इतिहास के बारे में जागरूक किया

शहर के मोहल्ला सरांई स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में पांचवें पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:48 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:48 PM (IST)
संगत को सिख इतिहास के बारे में जागरूक किया
संगत को सिख इतिहास के बारे में जागरूक किया

जागरण संवाददाता, पठानकोट: शहर के मोहल्ला सरांई स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में पांचवें पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगत को गुरबाणी के जरिये सिख इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। कीर्तन दरबार में हजूरी रागी भाई गगनदीप सिंह, स्त्री सत्संग सभा और श्री गुरु अर्जुन देव स्कूल के बच्चों ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन किया। इस मौके पर स्वर्ण सिंह मुल्तानी, मनप्रीत सिंह सेठी, अमरजीत सिंह साहनी, नारायनदीप सिंह, मनिदर सिंह, सुरजीत सिंह, चरनजीत सिंह, बेदी, आजमेर सिंह, गुरदेव सिंह, मनिदर सिंह बोबी, सुखचैन सिह, जगजीत सिंह, बलबीर सिंह, मनजीत सिंह व अन्य श्रदालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी