केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को करवाया अवगत

भाजपा लोकल बाडी सेल कन्वीनर रूपलाल की ओर से वार्ड नंबर दो में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 05:51 PM (IST)
केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को करवाया अवगत
केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को करवाया अवगत

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : भाजपा लोकल बाडी सेल कन्वीनर रूपलाल की ओर से वार्ड नंबर दो में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। इस दौरान रूप लाल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस सरकार लोगों से किए वायदे पूरे करने में असफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि जनता सरकार की नीतियों से पूरी तरह दुखी है। बेरोजगारों को 2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने में सरकार असफल रही है। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिताजनक है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ता लोगों को भाजपा की नीतियों के प्रति जागरूक करके पार्टी से जोड़ें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। इस अवसर पर पार्षद द्वारकादास, चमनलाल टंडन, मुल्क राज, विक्रमजीत, राज कुमार, रमन, मदनलाल ,अश्विनी, राकेश कुमार, हरगोपाल, रवि कुमार, रोहित कुमार, नीरज, गोविद, सनी, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, लोकेश कुमार, बलविदर कुमार, बलदेव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी