क्लब की प्रथम कैबिनेट मीटिंग: इस वर्ष मेंबरशिप ग्रोथ पर मुख्य रूप से कार्य करेंगे: जीएस सेठी

जनक सिंह ने कहा कि क्लब की ओर से इस वर्ष अनेक प्रोजेक्ट किए जाएंगे। कोषाध्यक्ष हरजीत सिंह ने बजट के संदर्भ में बताया। डा. मनु शर्मा व संजीव महाजन ने डिस्ट्रिक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:12 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:12 PM (IST)
क्लब की प्रथम कैबिनेट मीटिंग: इस वर्ष मेंबरशिप ग्रोथ पर मुख्य रूप से कार्य करेंगे: जीएस सेठी
क्लब की प्रथम कैबिनेट मीटिंग: इस वर्ष मेंबरशिप ग्रोथ पर मुख्य रूप से कार्य करेंगे: जीएस सेठी

संवाद सहयोगी, पठानकोट: लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट-321 डी की प्रथम कैबिनेट मीटिग डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जीएस सेठी की अध्यक्षता में हुई। यहां वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1 दविदर अरोड़ा, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 एसपी सोंधी, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव जनक सिंह, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष हरजीत सिंह, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ डा. मनु शर्मा, संजीव महाजन ने सभी पूर्व गवर्नर व डिस्ट्रिक्ट की विभिन्न क्लबों से आए सदस्यों का अभिनंदन किया। जनक सिंह ने कहा कि क्लब की ओर से इस वर्ष अनेक प्रोजेक्ट किए जाएंगे। कोषाध्यक्ष हरजीत सिंह ने बजट के संदर्भ में बताया। डा. मनु शर्मा व संजीव महाजन ने डिस्ट्रिक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की।

एमजीएफ जीएस सेठी ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट की सभी क्लबों को साथ में लेकर चलेंगे। इस वर्ष मेंबरशिप ग्रोथ पर मुख्य रूप से कार्य करेंगे। इसके साथ-साथ पर्यावरण से संबंधित अनेक प्रोजेक्ट किए जाएंगे। इस मौके सभी पूर्व गवर्नर ने अपने विचार प्रस्तुत किए। यहां पूर्व गवर्नर कैलाश सिगला, मोहिदर जीत, हरीश बंगा, राजीव कुकरेजा, जेबी सिंह चौधरी, एसएस खालसा, सतीश महेंद्रू, डीएप्स कालरा, विनोद महाजन, सुदीप गर्ग, इंजीनियर एसके पुंज, शिव सेखेड़ी, जेएस थिड आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी