किसान मोर्चा भाजपा ने मोदी सरकार का आभार जताया

किसान सम्मान निधि योजना के तहत आठवीं किस्त सीधे किसानों के खाते में भेजने के लिए किसान मोर्चा भाजपा ने मोदी सरकार का आभार जताया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:03 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:03 PM (IST)
किसान मोर्चा भाजपा ने मोदी सरकार का आभार जताया
किसान मोर्चा भाजपा ने मोदी सरकार का आभार जताया

संवाद सहयोगी, घरोटा : किसान सम्मान निधि योजना के तहत आठवीं किस्त सीधे किसानों के खाते में भेजने के लिए किसान मोर्चा भाजपा ने मोदी सरकार का आभार जताया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान श्याम लाल शर्मा ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सीधे रुप में किसानों के लिए कुछ किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार ने किसान सम्मान निधि के रूप में पंजाब में के 1756246 किसानों के खाते में 3537126000 रुपए की आठवीं किस्त भेजी है। पंजाब के कुछ किसानों का अभी तक पंजाब सरकार द्वारा पंजीकरण नहीं किया गया। जिससे वह योजना का लाभ से वंचित हैं। पंजाब सरकार शेष बचे किसानों को भी जल्द से जल्द पंजीकृत करे। इस मौके पर घरोटा मंडल प्रधान दयाल सिंह, लक्की सिंह, जिला उप प्रधान मास्टर सोम नाथ भी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी