रीना तुली के सिर सजा खत्री महिला विग के अध्यक्ष का ताज

नवनियुक्त रीना तुली ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रोमिला पासी को उपचेयरमैन मीनाक्षी अबरोल को महासचिव मंजुला सानन को चीफ एडवाइजर भावना पुरी को कैशियर मोनिका पुरी को डायरेक्टर नियुक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:34 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:34 PM (IST)
रीना तुली के सिर सजा खत्री महिला विग के अध्यक्ष का ताज
रीना तुली के सिर सजा खत्री महिला विग के अध्यक्ष का ताज

जागरण संवाददाता, पठानकोट: खत्री सभा पठानकोट की ओर से अध्यक्ष राजेश पुरी की अध्यक्षता में खत्री भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां खत्री महिला विग की अध्यक्ष व उनकी टीम की घोषणा की गई। इस दौरान रीना तुली को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समूह सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद नवनियुक्त रीना तुली ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रोमिला पासी को उपचेयरमैन, मीनाक्षी अबरोल को महासचिव, मंजुला सानन को चीफ एडवाइजर, भावना पुरी को कैशियर, मोनिका पुरी को डायरेक्टर नियुक्त किया।

अध्यक्ष राजेश पुरी, जिलाध्यक्ष आदेश स्याल, जिला चेयरमैन विजय पासी, चेयरमैन रामपाल भंडारी, रेणु महेन्द्रू के अलावा कई पदाधिकारियों ने महिला विग की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह खत्री सभा की बेहतरी हेतु कार्य करें। नवनियुक्त महिला अध्यक्ष रीना तुली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगी तथा सभी महिला सदस्यों को साथ लेकर अपने प्रोजेक्टों को पूर्ण करेंगी।

इस अवसर पर खत्री सभा के सरपरस्त अशोक वडैहरा, जिलाध्यक्ष आदेश स्याल, जिला चेयरमैन विजय पासी, चेयरमैन रामपाल भंडारी, महासचिव रोमी वडैहरा, कैशियर अनुराग वाही, जिला उपचेयरमैन पी.आर पासी, संजय आनंद, एडवाइजर योगी सेठ, डायरेक्टर सुशील महेन्द्रू, चीफ एडवाइजर अवतार अबरोल, उमेश कोहली, ज्वाइंट कैशियर जगदीश कोहली, चरणजीत सिक्का, नरेन्द्र महेन्द्रू, प्रोजैक्ट चेयरमैन एनपी धवन, कुलदीप वासिया, किशन गोपाल भंडारी, युवा अध्यक्ष चंदन महेन्द्रू, दीपक कक्कड़, पुनीत ओहरी, ललित त्रेहन, पुनीत कपूर, रेणु महेन्द्रू, सोनिया गंडोत्रा, नीलम सूरी, मोनिका हांडा, पल्लवी, अंजली, मीना, शिखा, कशिश, कुसुम, प्रियंका, चित्रा पुरी, सुरुचि विज, नीना वर्मा, सुषमा, क्रिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी