दुर्गा अष्टमी पर कंजक पूजन किया गया

शुक्रवार को अष्टमी पूजन के साथ लोगों ने घरों में कंजक पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:40 PM (IST)
दुर्गा अष्टमी पर कंजक पूजन किया गया
दुर्गा अष्टमी पर कंजक पूजन किया गया

जागरण संवाददाता, पठानकोट : शुक्रवार को अष्टमी पूजन के साथ लोगों ने घरों में कंजक पूजन किया। हालांकि कोरोना वायरस के चलते लोगों के घरों में कंजकों की कमी दिखाई दी। इसके बावजूद लोगों की ओर से कोविड-19 के चलते एहतियात रखते हुए घरों में पूरी श्रद्धा के साथ कंजक पूजन किया गया। गृहिणी रीटा शर्मा ने कहा कि कोरोना के चलते इस बार कन्याओं के पूजन के लिए थोड़ी परेशानी जरूर हुई। बावजूद इसके लोगों ने घर आई कंजकों के पांव धुलवा कर उनकी पूजा करते हुए उन्हें गिफ्ट दिए गए।

chat bot
आपका साथी