कांग्रेस के विधायक काम कम, गुंडागर्दी ज्यादा करते हैं: सीमा कुमारी
उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी व कहा कि कांग्रेस के विधायक काम कम और गुंडागर्दी ज्यादा करते हैं। लोगों ने बताया कि उन्हें रोड से गुजरने से भी डर लगता है ओवरलोड वाहनों से रोज कोई ना कोई हादसा होता रहता।
संवाद सूत्र, सरना: भाजपा मंडल भोआ की विशेष बैठक गांव सुंदरचक्क में मंडल महामंत्री पवन शर्मा रिकू की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष रूप से पूर्व विधायक सीमा कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार व जिला कोषाध्यक्ष विपिन सैनी उपस्थित हुए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी व कहा कि कांग्रेस के विधायक काम कम और गुंडागर्दी ज्यादा करते हैं। लोगों ने बताया कि उन्हें रोड से गुजरने से भी डर लगता है, ओवरलोड वाहनों से रोज कोई ना कोई हादसा होता रहता। सीमा कुमारी ने प्रशासन से मांग की कि दिन में ओवरलोड बंद किए जाएं और लोगों को राहत दी जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रजिदर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कुलराज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सिंह मिटू, रवि सैनी, पूर्व सरपंच सरला देवी, छिदा सैनी, संदीप, दत्त राम, ओंकार नाथ, रोहित, दर्शन कुमार, बीरबल आदि उपस्थित थे।