शहीद-ए-आजम के सपनों को पूरा करना हमारा लक्ष्य : जुल्का

अश्विनी महाजन बीआर गुप्ता और विजय सैनी ने कहा अगर आज हम आजाद देश में खुलकर सांस ले रहे हैं तो इन शहीदों की बदौलत है। राजा जुलका ने कहा जो देश शहीदों को याद नहीं करता वह कभी तरक्की नहीं करता।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:19 PM (IST)
शहीद-ए-आजम के सपनों को पूरा करना हमारा लक्ष्य : जुल्का
शहीद-ए-आजम के सपनों को पूरा करना हमारा लक्ष्य : जुल्का

जागरण संवाददाता, पठानकोट: शहीद-ए-आजम भगत सिंह 28 सितंबर को का जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक श्री रामलीला ग्राउंड में मनाया जा रहा है। यह बात ह्यूमन राइट्स पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष राजा जुल्का ने आयोजित एक मीटिग के दौरान कही। अध्यक्ष राजा जुल्का ने बताया कि संयुक्त रूप से सभी ने रणनीति तैयार की है। अश्विनी महाजन, बीआर गुप्ता और विजय सैनी ने कहा अगर आज हम आजाद देश में खुलकर सांस ले रहे हैं तो इन शहीदों की बदौलत है। राजा जुलका ने कहा जो देश शहीदों को याद नहीं करता वह कभी तरक्की नहीं करता। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी अश्विनी महाजन ,मैडम भावना, मैडम रश्मि, पीआरओ विजय सैनी , दीनानाथ, चेयरमैन मोहनलाल, डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर मनीष सिगला, रोहित महाजन, चीफ एडवाइजर बीआर गुप्ता आदि सभी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी