द्रोणा हाउस ने बाजी मार प्रथम स्थान पाया

संदीपनी गुरुकुल कौतंरपुर में इंटर हाउस स्पेल बी प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:56 PM (IST)
द्रोणा हाउस ने बाजी मार प्रथम स्थान पाया
द्रोणा हाउस ने बाजी मार प्रथम स्थान पाया

संवाद सहयोगी, पठानकोट : संदीपनी गुरुकुल कौंतरपुर में इंटर हाउस स्पेल बी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें गुरुकुल के सभी हाउस ने भाग लिया। प्रतियोगिता को चार चरणों में बांटा गया। हर राउंड के साथ इंग्लिश के शब्दों की कठिनता को बढ़ाया गया। चौथे राउंड में वशिष्ठ हाउस और द्रोणा हाउस में टाई रहा। प्रतियोगिता में विजेता घोषित करने के लिए टाई ब्रेकर राउंड करवाया गया, जिसमें द्रोणा हाउस ने बाजी मार प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी