गुरबाणी के जरिए संगत को सिख इतिहास की दी जानकारी

भाई गगनदीप सिंह भाई इंद्रजीत सिंह व उनके साथियों ओर स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन गायन कर गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मे गुरु जी का अटूट लंगर भी वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:09 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:09 PM (IST)
गुरबाणी के जरिए संगत को सिख इतिहास की दी जानकारी
गुरबाणी के जरिए संगत को सिख इतिहास की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, पठानकोट: गुरुद्वारा सिंह सभा मोहल्ला सराई में श्री गुरु रामदास जी के 587वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ के भोग डाले गए और उसके पश्चात गुरबाणी कीर्तन किया गया।

भाई गगनदीप सिंह, भाई इंद्रजीत सिंह व उनके साथियों ओर स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन गायन कर गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मे गुरु जी का अटूट लंगर भी वितरित किया गया।

इस मौके पर अमरजीत सिंह साहनी, नारायनदीप सिंह बेदी, सुरजीत सिंह छन्ना, स्वर्ण सिंह मुल्तानी, सर्बध्यान सिंह बेदी, मनिदर सिंह बाबी, जगजीत सिंह, गरदेव सिंह जौहल सहित अन्य श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी