गांव अजीजपुर कलां में मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से कानूनी साक्षरतता कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Dec 2017 08:06 PM (IST) Updated:Wed, 20 Dec 2017 08:06 PM (IST)
गांव अजीजपुर कलां में मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी
गांव अजीजपुर कलां में मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी

संवाद सहयोगी, सुजानपुर (पठानकोट) : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से कानूनी साक्षरता के उद्देश्य से गांव अजीजपुर कलां सुजानपुर में सरपंच सुमन पठानियां व समाज सेवक ठाकुर बलवीर ¨सह की अध्यक्षता में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की सचिव जज अमनदीप कौर चाहल उपस्थित हुई। इस मौके पर जज अमनदीप कौर चाहल ने लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पंजाब लीगल सर्विस अथॉरिटी के निर्देशानुसार प्रत्येक स्कूल व गांव में मुफ्त कानूनी साक्षरता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसके तहत लोगों को उनके कानूनी अधिकारों तथा उन्हें प्राप्त करने के साधनों के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सेमिनारों का उद्देश्य लोगों को विभिन्न सुरक्षा कानूनों के बारे में जनता को जागरूक करना है ताकि कोई भी व्यक्ति अपने इस अधिकार से किसी कारण से वंचित न रहे। इस मौके पर पीएलवी विनोद कुमार ने कहा कि बीडीपीओ कार्यालय में लीगल एड क्लीनिक कार्य कर रहा है। यहां पर सोमवार व शुक्रवार को जरूरतमंद लोग मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर घरेलू ¨हसा एक्ट, पास्को एक्ट, सीनियर सिटीजन एक्ट, दुर्घटना पीड़ित मुआवजा तथा दहेज संबंधी कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ठाकुर बलवीर ¨सह, सुरिन्द्र पाल, तेजिन्द्र कुमार, सचिन कुमार, सविता, रानी देवी, पंडित देवकी नंदन, रंजीत पठानिया, करनैल ¨सह, जगीर ¨सह, राज कुमार, साधु राम, कौशल ¨सह शम्मी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी