श्री पिडोरी धाम की शाखा का उद्घाटन

आदमी को अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए। एक गुरु ही है जो भवसागर से आदमी को पार लगाता है और आदमी को बुरे काम करने से रोकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:29 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:29 PM (IST)
श्री पिडोरी धाम की शाखा का उद्घाटन
श्री पिडोरी धाम की शाखा का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, मामून: गांव पडियालाहडी के श्री योगीराज भगवान नारायण ठाकुरद्वारा दरबार श्री पिंडोरी धाम की शाखा का उद्घाटन पिडोरी गद्दी में महाराज रघुवीर दास द्वारा किया गया। राजकमल शर्मा ने बताया कि यह आश्रम काफी देर से बनकर तैयार हो चुका था। मगर कोरोना महामारी के कारण आश्रम का शुभारंभ नहीं हो रहा था। अब उद्घाटन के बाद महिला मंडल द्वारा कीर्तन किया गया। उपरांत महाराज ने आई हुई संगत को बताया कि हर आदमी को अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए। एक गुरु ही है जो भवसागर से आदमी को पार लगाता है और आदमी को बुरे काम करने से रोकता है। अंत में अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर पूर्व तहसीलदार यशपाल शर्मा, शिवसना प्रदेश प्रधान योगराज शर्मा, अकाली दल के राजकुमार गुप्ता, डा. रघुराज, अश्वनी शर्मा, अजय पाल शर्मा, सुरिदर कालिया, अनिल शर्मा, सुरेश शर्मा, बिट्टू, रमेश शर्मा, अशोक कुमार, कुलवंत सिंह, शोभा रानी, रिचा शर्मा, मनीषा शर्मा, आरती शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी