निगम हाउस की पहली मीटिग कल, 40 करोड़ के विकास कार्यो पर लगेगी मुहर

शुक्रवार दोपहर बाद पार्षदों तक एजेंडा भेजने का काम शुरू कर दिया गया है ताकि सभी समय पर पहुंच सकें। हाउस की मीटिग में कुल 19 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:35 PM (IST)
निगम हाउस की पहली मीटिग कल, 40 करोड़ के विकास कार्यो पर लगेगी मुहर
निगम हाउस की पहली मीटिग कल, 40 करोड़ के विकास कार्यो पर लगेगी मुहर

जागरण संवाददाता, पठानकोट: शपथ ग्रहण समारोह के तीन महीने बाद 30 जुलाई को स्वीमिग पूल कांप्लेक्स हाल में शाम चार बजे निगम के हाउस की पहली मीटिग होने जा रही है। शुक्रवार दोपहर बाद पार्षदों तक एजेंडा भेजने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि सभी समय पर पहुंच सकें। हाउस की मीटिग में कुल 19 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। प्रमुख रूप से शहर में होने वाले करीब 40 करोड़ रुपये के कार्यों पर मुहर लगेगी। वहीं भाजपा पार्षदों ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया है कि विकास कार्यों की सूची में ज्यादातर कांग्रेस के पार्षदों के वार्ड हैं जबकि, सत्ता पक्ष का कहना है कि एजेंडे में किसी भी वार्ड की अनदेखी नहीं की गई है। इसके अलावा लंबे समय से ठेकेदारी प्रथा के तहत काम कर रहे 450 सफाई सेवकों को पक्का करने का प्रस्ताव पारित कर निकाय विभाग को भेजा जाएगा। 402 सफाई सेवकों व 109 सीवरमेन को रखने का प्रस्ताव

शुक्रवार को होने वाली हाउस की मीटिग में कुल 19 प्रस्ताव आएंगे। जिसमें यहां तरस के आधार पर मृतक कर्मचारियों के परिवारों को नौकरियां देने की बात प्रमुखता से है वहीं, ठेकेदारी प्रथा के तहत काम कर रहे सफाई कर्मचारियों व सीवरमैनों को पक्का करने का प्रस्ताव भी मुख्य रूप से शामिल है। निगम में सफाई सेवकों की 450 तथा सीवरमैनों की 80 पोस्टें हैं लेकिन, इसमें से क्रमश 123 व 21 पोस्टों पर ही कर्मचारी तैनात है। जिसके तहत 402 सफाई सेवकों व 109 सीवरमेन को निगम सीधे तौर पर कांट्रेक्ट बेस पर रखेगा। इससे निगम पर प्रति वर्ष 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार से अधिक का वार्षिक खर्च बढ़ेगा। इसके अलावा आठ कर्मचारी जिनकी सर्विस के दौरान मौत हो गई थी के परिवार सदस्य को नौकरी देने के प्रस्ताव को भी पेश किया जाएगा। 58 लाख से खरीदी जाएगी जेट मशीन

नगर निगम द्वारा चौक हो चुकी सीवरेज लाइन को साफ करने के लिए 58 लाख रुपरये की लागत से नई जेट सीवर मशीन खरीदी जाएगी। इसके अलावा उक्त मशीन से छोटे नालों को साफ की जाएगी। बाकी इस प्रकार होंगे विकास कार्य

1.50 करोड़ से प्लांटेशन व स्ट्रीट लाइट प्वाइंट पर खर्च होंगे।

94 लाख से नालों पर जंगले लगाए जाएंगे।

92 लाख से सीवरेज लाइन की रिपेयर।

95 लाख से रोड की बरम बनाई जाएगी।

35 लाख से स्वीमिग पूल रोड बनाई जाएगी।

94 लाख से पार्कों को विकसित किया जाएगा।

1.8 करोड़ रुपये से पुराने कम्यूनिटी हाल को अपग्रेडेशन किया जाएगा। भाजपा पार्षदों की हुई अनदेखी : रोहित पुरी

भाजपा के वरिष्ठ पार्षद रोहित पुरी ने कहा कि राजनीतिक शह पर पहले से ही भाजपा के पार्षदों की निगम अधिकारी व कर्मचारी अनदेखी कर रहे हैं। रही सही कसर अब हाउस की मीटिग का एजेंडा देख कर पूरी हो गई है। एजेंडे में भाजपा पार्षदों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। कांग्रेस के लगभग सभी पार्षदों के वार्ड में काम के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। हाउस में बताएंगे कि भाजपा के कितने पार्षदों के वार्ड शामिल हैं: मेयर

मेयर पन्ना लाल भाटिया का कहना है कि करीब 41 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को हाउस में मंजूरी मिलेगी जिसके बाद शहर में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। ऐसा नहीं है कि भाजपा से संबंधित पार्षदों की अनदेखी की गई है। हाउस में जब बात होगी तो वह बताएंगे कि कितने भाजपा पार्षदों को इसमें शमिल किया गया है। भाजपा पार्षद जो मर्जी बोले, इसमें सच्चाई नहीं है।

chat bot
आपका साथी