विधायक की शह पर नियमों की सरेआम हो रही अवैध माइनिंग: गुरदयाल सिंह सैनी

सीमावर्ती क्षेत्र में स्टोन इंडस्ट्री की ओर से दरिया रावी किनारे अवैध ढंग से माइनिग कर प्रत्येक दिन अपनी जेब भरी जा रही है। क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशर से रेत बजरी लेने के लिए आने वाले ओवरलोड भारी वाहनों से सड़कें टूट चुकी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:05 PM (IST)
विधायक की शह पर नियमों की सरेआम हो रही अवैध माइनिंग: गुरदयाल सिंह सैनी
विधायक की शह पर नियमों की सरेआम हो रही अवैध माइनिंग: गुरदयाल सिंह सैनी

संवाद सहयोगी, नरोट जैमल सिंह: सरहदी क्षेत्र नरोट जैमल सिंह के साथ बहते दरिया रावी किनारे लगे दर्जनों स्टोन क्रशरों की मनमर्जी के चलते की जा रही बेतहाशा माइनिग के कारण सीमावर्ती क्षेत्र का भविष्य खतरे में पड़ चुका है। लगातार पानी का स्तर गिरने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। यह बात संयुक्त किसान मोर्चा के जिला प्रधान गुरदयाल सिंह सैनी ने कही। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में स्टोन इंडस्ट्री की ओर से दरिया रावी किनारे अवैध ढंग से माइनिग कर प्रत्येक दिन अपनी जेब भरी जा रही है। क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशर से रेत बजरी लेने के लिए आने वाले ओवरलोड भारी वाहनों से सड़कें टूट चुकी हैं। हलका विधायक की शह पर नियमों के विपरीत माइनिग करवा कर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिला प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इलाके में हो रही अवैध माइनिग पर शीघ्र नकेल न डाली गई तो किसान मोर्चा इसे बंद करवाने के लिए संघर्ष करेगा। इस मौके पर नंबरदार सोहन सिंह, हरदेव सिंह चिट्ठी, दारा सिंह, सरवन सिंह, करनैल सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी