ठाकुर जगदीश सिंह को किया सम्मानित

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ठाकुर जगदीश सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 03:39 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 03:39 PM (IST)
ठाकुर जगदीश सिंह को किया सम्मानित
ठाकुर जगदीश सिंह को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, घरोटा : मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ठाकुर जगदीश सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार, कमलजीत चावला, बाबू राम पहुंचे। ठाकुर जगदीश सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी तरह से निर्वाह करेंगे, जो विश्वास प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व हाईकमान ने उस पर जताया है उसके लिए वह आभारी है। ठाकुर दविद्र सिंह, रविद्र सिंह, रूवी ठाकुर, पंकज सिंह, बलकार सिंह, जनक सिंह, मनोहर सिंह, अजमेर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, जैमल सिंह, रजीत सिंह, गगन सिंह, अजैब सिंह, दयाल सिंह, किशन सिंह इत्यादि ने ठाकुर जगदीश सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व पार्टी हाइकमान का आभार व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी