तीन बिल पास करना पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कार्य

पंजाब सरकार ने विधानसभा में तीन बिल पास कर ऐतिहासिक कार्य किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:30 AM (IST)
तीन बिल पास करना पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कार्य
तीन बिल पास करना पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कार्य

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पंजाब सरकार ने विधानसभा में तीन बिल पास कर ऐतिहासिक कार्य किया है। यह बात विधायक जोगिदर पाल ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो तीन कानून बनाए गए थे वह पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। इनके लागू हो जाने से देश का किसान तबाह हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। पंजाब के मुख्यमंत्री का कहना है कि इस मुद्दे पर अगर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा तो वह इस के लिए तैयार है।

chat bot
आपका साथी