हिदू सुरक्षा समिति निकालेगी रैली, फूकेंगी पुतला

प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे ग्राफ और आतंकवादी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM (IST)
हिदू सुरक्षा समिति निकालेगी रैली, फूकेंगी पुतला
हिदू सुरक्षा समिति निकालेगी रैली, फूकेंगी पुतला

जागरण संवाददाता, पठानकोट : प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे ग्राफ और आतंकवादी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ हिदू सुरक्षा समिति पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं व लोगों को साथ जोड़ेगी। यह बात अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति के प्रदेश चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास ने सोमवार को शहर के मोहल्ला पिपलां वाला में मीटिग के दौरान कही। समिति में विस्तार करते हुए सुरेंद्र सिंह मन्हास ने जोगिद्र पाल गोगा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। सुरेंद्र मन्हास ने कहा कि किसान अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं वह करें। क्योंकि, अपने हकों के लिए आंदोलन करना सभी का मौलिक अधिकार है। लेकिन, उनकी आड़ में खालिस्तानी संगठन प्रदेश ओर देश का माहौल खराब करने की फिराक में लगे हैं। खालिस्तानी लोग लोगों को फंडिग कर रहे हैं जिसका वह विरोध करते हैं। सरकार नशेड़ी कारोबारियों पर नकेल कस तो रही है, पंरतु उतनी सख्ती नहीं दिखा रही जितने की जरूरत है। प्रदेश की वर्तमान सरकार ने नशे को तीन हफ्तों में खत्म करने की शपथ ली थी। लेकिन, तीन वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी इस पर कोई लगाम नहीं लगी है। अगर कुछ हुआ है तो वह नशे का कारोबार तीन गुना से भी अधिक फला-फुला है। 2 दिसंबर को सुजानपुर से शुरुआत होने जा रही है। कहा कि 2 दिसंबर को सुजानपुर से 250 सदस्यों के साथ सुरक्षा समिति एक मोटरसाइकिल रैली निकालेगी। यह रैली सुबह 11 बजे सुजानपुर से शुरु होकर काठ वाला पुल, रेलवे रोड, वाल्मीकि चौक से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक में संपन्न होगी। शहीद भगत सिंह चौक में आंतकवाद का पुतला जलाने के बाद यह संपन्न होगी। आज की मीटिग में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को उनकी डयूटियां सौंप दी गई हैं। मौके पर महिला विग की जिला प्रधान सुधा शर्मा, दिनेश कुमार, रिक्की, लक्की सड़माल, लाडी, लाल सिंह, रीज कुमार, सुखदेव सिंह, अंजली कुमारी, अनीता देवी, वीना देवी, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी