हिदी शिक्षक संघ ने जीएनडीयू कालेज में मनाया हिदी दिवस

उन्होंने हिदी भाषा के साहित्य की उदाहरण प्रस्तुत करते हुए साहित्य का मानव जीवन में महत्व के ऊपर पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:51 PM (IST)
हिदी शिक्षक संघ ने जीएनडीयू कालेज में मनाया हिदी दिवस
हिदी शिक्षक संघ ने जीएनडीयू कालेज में मनाया हिदी दिवस

जागरण संवाददाता, पठानकोट : हिदी शिक्षक संघ की ओर से गुरु नानक देव विश्वविद्यालय कालेज के प्रांगण में जिला स्तरीय हिदी दिवस मनाया गया। इस समारोह में उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

डा. राकेश मोहन प्रिसिपल गुरु नानक देव विश्वविद्यालय कालेज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन कर व दीप प्रज्वलित करके किया गया। डा. शोभा पराशर ने मुख्य वक्ता थी। उन्होंने हिदी भाषा के साहित्य की उदाहरण प्रस्तुत करते हुए साहित्य का मानव जीवन में महत्व के ऊपर पर प्रकाश डाला। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में विद्यार्थियों को साहित्य की पुस्तकों के साथ जोड़ने का प्रयास करने के लिए शिक्षक वर्ग को प्रेरित किया। राजेंद्र सिंह ने हिदी भाषा के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. अनुराधा शर्मा ने हिदी भाषा की वर्तमान दशा पर चितन मनन के लिए प्रेरित किया। राज कुमार ने हिदी भाषा में करियर की अपार सम्भावनाओं से अवगत करवाया। रवि ने अपनी कविता के द्वारा हिदी भाषा का यशोगान कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर शिक्षा सुधार टीम मेंबर कमल किशोर, डीएम पंजाबी विनोद कुमार, हिदी कार्यकारिणी •िाला पठानकोट के सदस्य रोहित महाजन, अविनाश चंद्र अनिता, डा. अनुराधा, विनोद महाजन, रिका रानी, पवन कुमार, इंदु बाला, यशपाल सिंह, सुनील कुमार, अनूप शर्मा, अश्वनी कुमार आदि भी उपस्थित थे। इन्हें किया गया सम्मानित

मंच संचालन अनीता चौधरी ने किया। इस समारोह में हिदी विषय की सेवा कर सेवानिवृत्त हो चुके हिदी अध्यापक डा. अश्वनी शर्मा, सविता मेहता, सुनीता दिवेदी, नीलम, कमोदिनी गुप्ता, शोभा पराशर, राम कृष्ण, अनूप शर्मा, राम मूर्ति, अश्वनी रैना, दर्शन सिंह, सुषमा को हिदी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हिदी विषय से पदोन्नत हो चुके अश्वनी शर्मा, राज कुमार, गुरमेल सिंह, नीरज कुमार, बलविदर कुमार, राजिदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, चंद्र कला, रानो देवी, कंस राज को हिदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर पर हुए शिक्षक कला उत्सव में भाग लेने वाले शिक्षकगण को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम हिदी रमेश कुमार ने सभी का इस कार्यक्रम मे शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी