श्री कृष्ण कृपा परिवार ने करवाया हवन यज्ञ

यज्ञ के दौरान कोरोना काल में बिछड़ी रूहों की शांति और एवं विश्व कल्याण के लिए पूजा की गई। गीता श्लोकों के साथ हवन यज्ञ का आयोजन दुर्गा माता मंदिर पटेल चौक में किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 04:33 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:33 PM (IST)
श्री कृष्ण कृपा परिवार ने करवाया हवन यज्ञ
श्री कृष्ण कृपा परिवार ने करवाया हवन यज्ञ

जागरण संवाददाता, पठानकोट: श्री कृष्ण कृपा परिवार के सदस्यों ने वीरवार को गुरु आज्ञा का पालन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुदर्शन अग्रवाल व महिला कार्यकर्ता बिंट्टू अग्रवाल की अध्यक्षता में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। डा. सुदर्शन अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन परिवार के युवा सदस्यों द्वारा किया गया। वहीं स्वामी ने निर्देश दिया कि 8 से 14 दिसंबर गीता जयंती तक गीता सप्ताह को सेवा कार्यो के रूप में मनाया जाएगा।

यज्ञ के दौरान कोरोना काल में बिछड़ी रूहों की शांति और एवं विश्व कल्याण के लिए पूजा की गई। गीता श्लोकों के साथ हवन यज्ञ का आयोजन दुर्गा माता मंदिर पटेल चौक में किया गया था।

डा. अग्रवाल ने कहा कि 10 दिसंबर को जिओ गीता महिला संगठन भारी संख्या में महिला सदस्यों को साथ लेकर दो बसों के जरिए गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगी। वहीं गुरुदेव के सानिध्य में पावन ब्रह्म सरोवर के दर्शन व परिक्रमा भी होगी। इसके पश्चात 12, 13 दिसंबर को सेवा कार्य व 14 दिसंबर को गीता जयंती वाले दिन पठानकोट में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। डा. अग्रवाल ने कहा कि गुरुवर का सपना घर-घर में गीता जी के उपदेश पहुंचना है। यही श्री कृष्ण कृपा परिवार का भी संकल्प है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, विनोद महाजन, अमृत भूषण, संजीव गर्ग, अश्वनी भाटिया, वनीश अग्रवाल, पूनम महाजन, ममता अग्रवाल, शीतल, नीतू, डाली, रजनी, सिम्मी, सुषमा, बबल ओबराय, अजय महाजन, राजपाल महाजन, डा. रवि शर्मा, साहिल, राजकुमार राजू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी