मामून में हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन

गांव कानपुर स्थित श्री रघुनाथ आश्रम के संस्थापक शिव राम दास त्यागी महाराज की देखरेख में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 04:53 PM (IST)
मामून में हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन
मामून में हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन

संवाद सहयोगी, मामून : गांव कानपुर स्थित श्री रघुनाथ आश्रम के संस्थापक शिव राम दास त्यागी महाराज की देखरेख में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह श्रद्धालुओं की ओर से द्वारा हवन यज्ञ किया गया। इसमें महाराज द्वारा मंत्र पढ़े गए व श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। उसके बाद दोपहर को कंजक पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव राम दास त्यागी ने बताया कि सोमवार को सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने शास्त्रों की विधि अनुसार पीपल और वट वृक्ष की पूजा करके उसके आगे कपड़े, चांदी के गहने आदि अर्पित किए। इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, संजीव शर्मा, सुरजीत सिंह पठानिया, गिरधारी लाल, रवि कुमार, सुरेश शर्मा, इच्छा देवी, अनुपम शर्मा, प्रेम लता, अनिता कुमारी, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी