श्रीराम नवमी पर्व पर हुआ हवन यज्ञ करवाया

श्रीराम नवमी शोभा यात्रा कमेटी घरोटा की ओर से हवन यज्ञ किया गया। श्रीराम मंदिर में पंडित सोनू के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गयाहै। अंत में देश के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए आहुतियां डाली गईं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:03 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 10:03 PM (IST)
श्रीराम नवमी पर्व पर हुआ हवन यज्ञ करवाया
श्रीराम नवमी पर्व पर हुआ हवन यज्ञ करवाया

संवाद सहयोगी, घरोटा : श्रीराम नवमी शोभा यात्रा कमेटी घरोटा की ओर से हवन यज्ञ किया गया। श्रीराम मंदिर में पंडित सोनू के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गयाहै। अंत में देश के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए आहुतियां डाली गईं। कमेटी के अध्यक्ष संजीव मेहरा तथा पूर्व सरपंच नरेश कुमार ने कहा कि इस बार कोरोना महामारी के चलते शोभा यात्रा कार्यक्रम रद कर दिया गया है। उन्होंने लोगों को भगवान श्री राम के बताए हुए मार्ग पर चलते उनका अनुसरण करने की अपील की। इस मौके पर कड़ाह प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में कीमती लाल शर्मा, राकेश शर्मा, डाक्टर अशोक, देवदत्त, मदनलाल, बलवीर सिंह, प्रदीप शर्मा, दयाल सिंह, पवन महाजन, जितेंद्र शर्मा ,सोनू पंडित समेत अन्य भी हाजिर थे। मुतफरका गांव में भंडारा लगाया

संवाद सहयोगी, माधोपुर : गांव मुतफरका में श्री रामनवमी के अवसर पर माता टाहली बाली के मंदिर में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान मंदिर में भंडारा लगाया गया। मंदिर कमेटी प्रधान रवि कुमार ने बताया कि सुबह मंदिर में कंजक पूजन किया गया। उपरांत बाद दोपहर कड़ाह पूरी का भंडारा लगाया गया है। इस अवसर पर काला सिंह, मनोज कुमार, रवि कुमार, कृष्णा आदि मौजूद रहे।

श्री सनातन धर्म सभा ने सादे ढंग से मनाई श्री राम नवमी

संवाद सहयोगी, जुगियाल : श्री सनातन धर्म सभा ने श्री राम नवमी पर्व अध्यक्ष सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में साधे ढंग से मनाया गया। जिसमें सभा के उप चेयरमैन मनोहर लाल कालरा विशेष रूप मे उपस्थित हुए। सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि रामायण का पाठ रखा गया जिस का भोग पूरे नियमों की पालना करते हुए डाला गया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने सभी क्षेत्र वासियों को राम नवमी की बधाई दी। वहीं कोविड के बचाव के लिए मास्क पहन कर, शारीरिक दूरी बनाते हुए अपने हाथों को बार बार सैनिटाइज कर मंदिर में आ कर प्रभु का आशीर्वाद ग्रहण करने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव प्रकाश, महावीर शर्मा, कमल, पवन बाबा, मोहन लाल, राजेश कुमार, सोहन सिंह, सुशील ठाकुर, विजय गुलेरिआ, ओम प्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी