गुलजार सिंह बने जिला भाजपा के जिला उपाध्यक्ष

इससे पहले गुलजार सिंह कंडी मंडल धार मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा और जिला भाजपा पठानकोट के कई अन्य पदों पर पार्टी के लिए कार्य किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:09 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:09 PM (IST)
गुलजार सिंह बने जिला भाजपा के जिला उपाध्यक्ष
गुलजार सिंह बने जिला भाजपा के जिला उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, जुगियाल: भारतीय जनता पार्टी के विस्तार के लिए कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में शाहपुरकंडी में करवाया गया। प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व विधायक दिनेश सिंह बब्बू विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया धार मंडल के गांव दुरंग खंड के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता गुलजार सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले गुलजार सिंह कंडी मंडल, धार मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा और जिला भाजपा पठानकोट के कई अन्य पदों पर पार्टी के लिए कार्य किया है। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने गुलजार सिंह को हार डाल कर उन्हें इस नियुक्ति पर बधाई दी। उन्होंने बताया गुलजार सिंह एक बहुत मेहनती और इमानदार कार्य करता है जो पार्टी के लिए हर संभव कार्य कर सकते हैं। इस मौके पर गुलजार सिंह ने सभी नेतागण का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि जिस उम्मीद से पार्टी ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद दिया है उसे वह तन मन और पूरी मेहनत से निभाएंगे। इस मौके पर विपन महाजन, विनोद धीमान, विनोद, रविद्र मांगा ,कमल सिंह मौजूद थे। कमल कृष्ण हैप्पी।

chat bot
आपका साथी