भाजपा में शामिल होने वालों का किया स्वागत

बब्बू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिसके चलते कई राजनीतिक दोनों को छोड़कर तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:35 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:35 PM (IST)
भाजपा में शामिल होने वालों का किया स्वागत
भाजपा में शामिल होने वालों का किया स्वागत

संवाद सूत्र, मामून: भारतीय जनता पार्टी के हलका सुजानपुर से विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने बैठक का आयोजन पंगोली चौक में किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, चुनाव प्रभारी बालकृष्ण मित्तल तथा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले गुरनाम सिंह, विश्वजीत, सेठी भडोली ,फरनेस पठानीया, रजिदर, मोहिदर सिंह बसरूप, जिया लाल, रजिदर कुमार , हरबंस लाल, बख्शीश सिंह, मनीशवर आदि को सिरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। इसके चलते सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा आदि को पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करे। विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिसके चलते कई राजनीतिक दोनों को छोड़कर तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

इस मौके पर गुलजार सिंह, मंडल अध्यक्ष जगमोहन जग्गा, धार मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा, ममून मंडल अध्यक्ष ऋषि पठानिया, विपन महाजन, रूपलाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिकी ठाकुर, महिला अध्यक्ष नीलम हंस, पार्षद डा अविनाश डोगरा, पार्षद द्वारकादास, पार्षद गीता शर्मा, पार्षद अशोक बाबा, बलवीर मन्हास, युद्धवीर सिंह, अवतार कोहाल, गुलाब सिंह, संकेत शर्मा, शमशेर सिंह, सुनील शर्मा, पंकज कुमार, अश्विनी शर्मा, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी