पंजाब सरकार किसानों की फसल खरीदने में फेल : अश्विनी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Apr 2020 03:49 PM (IST) Updated:Fri, 24 Apr 2020 03:49 PM (IST)
पंजाब सरकार किसानों की फसल खरीदने में फेल : अश्विनी
पंजाब सरकार किसानों की फसल खरीदने में फेल : अश्विनी

जागरण संवाददाता, पठानकोट : पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मंडी में बिक्री केंद्रों पर लाए जाने के बाद भी गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। काग्रेस पार्टी ने किसानों को हमेशा से ही सुनहरे सपने दिखा कर धोखा दिया और अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को अपनी फसल मंडियों तक लाने के लिए घर बैठे ही पास की सुविधा हर हाल में उपलब्ध करवाए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन किसानों को पास के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर तो उन्हें पास मिल ही नहीं रहे। किसानों की जो फसल मंडी तक पहुंच रही है उसकी तुलाई के लिए भी छोटे काटे होने की वजह से बहुत ज्यादा समय लग रहा है। इस कारण फसल की खरीद प्रभावित हो रही है वहीं किसानों को भी मंडी में बैठना पड़ रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले किसानों को एक पास पर 40 क्विंटल फसल ट्राली द्वारा मंडी में लाने और उसकी खरीद यकीनी बनाये जाने की बात कही थी। लेकिन बाद में सरकार ने अपने फैसले को बदल कर 80 क्विंटल तक लाने की बात कही। लेकिन जब किसान ट्राली भर कर मंडी में पहुंचते हैं तो वहा खरीदार उसे यह कह कर फसल करीदने से आनाकानी करने लगते हैं कि वे 60 क्विंटल से ऊपर नहीं खरीदेंगे। इस कारण मंडियों में पहुंचे किसान बहुत परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी