भक्तों ने श्रद्धा से किया गोमाता का पूजन

कामधेनु आदर्श गोशाला एवं विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को चेयरमेन केके महाजन की अध्यक्षता में गोपालाष्ठमी महोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 11:32 PM (IST)
भक्तों ने श्रद्धा से किया गोमाता का पूजन
भक्तों ने श्रद्धा से किया गोमाता का पूजन

संवाद सहयोगी, जुगियाल

कामधेनु आदर्श गोशाला एवं विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को चेयरमेन केके महाजन की अध्यक्षता में गोपालाष्ठमी महोत्सव मनाया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने गऊ माता को हार पहना कर, गुड़ और चारा खिलाया तथा चरण स्पर्श कर गोमाता का आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष बलदेव राज महाजन ने बताया कि हर साल की तरह कामधेनु आदर्श गोशाला एवं विज्ञान केंद्र में गोपालाष्ठमी महोत्सव मनाया गया जिसमें सुबह 5 बजे प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 5 हजार से ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस उपरांत कृष्ण कृपा परिवार की ओर से मनमोहक और मधुर भजन कीर्तन किया गया और भगवान श्री कृष्ण और गोमाता के आपसी प्रेम की गाथा सुनाई। इस उपरांत गोमाता की मानव जीवन में महत्व के बारे में प्रवचन हुआ। इस मौके पर दिन भर गो पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। चेयरमैन केके महाजन ने इस पर्व की क्षेत्र वासियों को बधाई दी। इस मौके पर डा हरि कृष्ण महाजन, अर¨वदर पराशर, नरेश, बलदेव राज, संजीव महाजन, रेवती रमन, वीके ¨सह, ओम प्रकाश महाजन, गौतम, पंकज शर्मा, विक्रम महाजन, सुनील, सुरेश, अर¨वद, महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज शर्मा, सरिता, रजनी, अरूना, नीलम, रजनी, सुरजीत, शीनू, सरला, सरोज महाजन, कमल महाजन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी